{"_id":"59ee30374f1c1bd9538b8cf3","slug":"71508782135-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बनवाएगी ठंडी सड़क का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बनवाएगी ठंडी सड़क का नाला
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क पर नाला बनवाए जाने की हरी झंडी नगर पालिका प्रशासन ने दे दी है। नाला निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर डलवाए जाएंगे।
ठंडी सड़क मार्ग पर नाला न बने होने के चलते बरसात के पानी के साथ ही आसपास घरों का पानी भी सड़क पर भरता है, जिसके चलते आए दिन जलभराव होता है। बीते दिनों योगी सरकार के आदेश पर जर्जर पड़ी ठंडी सड़क का मरम्मतीकरण करवाया गया था लेकिन नाला न होने की वजह से कुछ ही दिन में सड़क फिर से जर्जर अवस्था में पहुंच गई। पीडब्लूडी विभाग के अफसरों का भी तर्क था कि जब तक ठंडी सड़क किनारे नाला नहीं बनेगा, तब तक चाहे कितनी बार ही सड़क को बनवा दिया जाए यह सुरक्षित नहीं रहेगी क्योंकि डामरीकृत सड़क का दुश्मन पानी होता है। अफसरों का कहना था कि ठंडी सड़क पर नाला बनवाने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है। पालिका प्रशासन ने भी अब नाला बनवाने के लिए कमर कस ली है। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि पालिका प्रशासन निर्माण कार्यों के टेंडर आनलाइन डलवा रही है। इसमें ठंडी सड़क का एक तरफ का नाला भी शामिल है। हालांकि वह यह नहीं बता सकीं कि कहां से कहां तक नाला बनेगा और इसकी लागत क्या आएगी। ईओ ने बताया कि आनलाइन टेंडर पड़ने के बाद इसकी जानकारी दे देंगी।