{"_id":"5963d3b74f1c1b4d228b458e","slug":"71499714487-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक की मौत
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। हाईटेंशन लाइन से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सफीपुर में रविवार को युवक की मौत के दूसरे दिन अजगैन थाना क्षेत्र में एक और युवक की मौत हो गई। थानाक्षेत्र के देउरी गांव में काफी दिनों से तार टूटा पड़ा था। हादसा सोमवार सुबह हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक तार जोड़ने के लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। बताया दो दिन तार की चपेट में आने से मवेशी मर गया था।
अजगैन के देउरी गांव निवासी जगदेव (35) पुत्र नन्हूराम सुबह खेत की ओर जा रहा था। गांव के बाहर टूटे पड़े बिजली की तार में उसका पैर पड़ गया। इससे उसने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन रामचंद्र के अलावा बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बिजली के तार से युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीण हंगामा न काटें इसके लिए परिजनों को समझाया और उचित मुआवजा दिलाने की बात कहते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी रेखा के अलावा चार बच्चियां हैं। इसमें रूची, रीतिका, सोनी व ज्योति शामिल हैं।
अधिशाषी अभियंता प्रथम एसके पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि तार टूटकर जमीन पर गिरते ही सप्लाई बंद हो जाती। युवक की मौत किस कारण से हुई इसकी जांच कराई जा रही है। विभाग की ओर से मुआवजा परिजनों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। हंगामा व रोड जाम करने के बाद भी विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। पुलिस को ही मामला शांत करना पड़ता है। इसके पहले नवाबगंज क्षेत्र में मकूर में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से किशोरी सहित तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को सफीपुर के दरौली गांव में आम की बाग तक रहे भाई को खाना देने जा रहे छोटे भाई की टूटे पड़े एचटी के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अभी तक लगभग सैकड़ों मवेशियों की जान बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से जा चुकी है।
फोटो नंबर-5, रोते-बिलखते मृतक जगदेव के परिजन।
हाईटेंशन लाइन से युवक की मौत
कई दिन से टूटा पड़ा था तार, शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने की अनसुनी