{"_id":"595be8e64f1c1b8e5d8b460e","slug":"71499195622-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज के साथ खेत में 300 मीटर लंबी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज के साथ खेत में 300 मीटर लंबी दरार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। थानाक्षेत्र के गांव सराय अख्तियारपुर में गांव किनारे खेतों पर सोमवार शाम अचानक तेज आवाज के साथ जमीन दरकने की खबर से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। यह घटना ग्रामीणों में कौतूहल का विषय भी बनी है। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
गांव सराय अख्तियारपुर निवासी जावेद का गांव किनारे खेत है। सोमवार शाम तेज आवाज हुई और खेत की कई मीटर जमीन दरक गई। इसके अलावा मुजीब, जियालाल, मुन्नीलाल, उमाकांत, रामचंद्र आदि किसानों के बाग और खेतों की भूमि भी फट गई। भूमि फटने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ खेतों की तरफ दौड़ पड़ी।
भूमि फटने से लोगों में कौतूहल के साथ ही दहशत का केंद्र भी रहा। खेत मालिक जावेद व अन्य ने बताया यह दरार करीब 300 मीटर लंबी और दो फिट तक चौड़ी है। वहीं लोगों ने इसकी गहराई करीब तीन फिट तक नापी। इस दौरान ग्र्रामीणों में जमीन में पानी की कमी व गैस बनने से जमीन फटने की चर्चाएं खास बनी रहीं।
विज्ञापन
जमीन दरकने के बाद से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। इन खेतों से सटे खेतों पर भी किसान मंगलवार जुताई कराने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
-भूमि दरकने की खबर फैलते ही गांव के लोग हुए परेशान, किसानों ने नहीं की जुताई
अमर उजाला ब्यूरो