फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   71 dengue patients found in Kanpur within 48 hours

Denuge in Kanpur: डेंगू का लगातार बढ़ता प्रकोप, 48 घंटे के अंदर डेंगू के 71 मरीज मिले

Sat, 05 Nov 2022 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Nov 2022 03:02 PM IST
सार

कानपुर में डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। पिछले 48 घंटे के अंदर डेंगू के 71 मरीज मिले हैं। वहीं, हैलट ओपीडी में आए ज्यादातर मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। सीएमओ आलोक रंजन ने बताया कि हमारी टीमें अलर्ट मोड पर हैं और उन जगहों का सर्वेक्षण कर रही हैं, जहां डेंगू के मामले पाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
71 dengue patients found in Kanpur within 48 hours
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एडीएम (सिटी), उनकी पत्नी, एसीएम सहित 36 लोगों को डेंगू होने का पता चला। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। उधर, हैलट ओपीडी के मेडिसिन विभाग में पहुंचे मरीजों में से 60 फीसदी से ज्यादा बुखार के थे।

विज्ञापन

इनमें ज्यादातर में डेंगू जैसे लक्षण थे। डॉक्टरों ने मच्छरों से बचाव पर जोर दिया है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और उर्सला की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मिले 36 मरीजों में 10 मरीज 16 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। उर्सला में 69 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से 27 में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में नौ मरीज मिले। सीएमओ आलोक रंजन के अनुसार मरीजों का इलाज, उनके घरों और उनके आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, हैलट ओपीडी के मेडिसिन विभाग में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विभाग की ओपीडी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. एसके गौतम ने बताया कि 60 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार के आए हैं। ज्यादातर में डेंगू के लक्षण भी नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया है कि शहर में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। हमारी टीमें अलर्ट मोड पर हैं और उन जगहों का सर्वेक्षण कर रही हैं, जहां डेंगू के मामले पाए जा रहे हैं। साथ ही, नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब यह नहीं कहा जा सकता कि किसी विशेष क्षेत्र से ही मरीज आ रहे हैं, बल्कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में टाइगर मच्छर (एडीज मच्छर) की संख्या और सक्रियता बढ़ गई है।

शुक्रवार को 50 से ज्यादा मरीजों को मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच के लिए भेजा गया। हैलट के वार्ड नंबर-10 को डेंगू वार्ड बनाया गया है। 30 बेड के इस वार्ड के बेडों में मच्छरदानियां लगाई गई हैं। शुक्रवार को इस वार्ड में डेंगू सहित बुखार के 26 मरीज भर्ती थे। सिर्फ चार बेड खाली हैं।

लिवर पर असर कर रहा डेंगू
डॉ. एसके गौतम ने बताया कि डेंगू लिवर को भी प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को आए डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीजों में से कई ने पेट में दर्द, उल्टियां होने, पीली पेशाब होने की भी शिकायत की। मरीजों की प्लेटलेट्स भी घट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed