{"_id":"6140f6a78ebc3e882b7265cb","slug":"70-lakh-fraud-report-on-father-and-two-brothers-akbarpur-news-knp652222050","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता व दो भाइयों पर 70 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता व दो भाइयों पर 70 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक महिला ने अनवा गांव के रहने वाले पिता व दो सगे भाइयों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पति मर्चेंट नेवी में अफसर हैं। महिला ने ट्रैक्टर एजेंसी संचालन में 70 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
राजपुर की रहने वाली सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा कस्बा में अमर ट्रैक्टर के नाम से उसकी ट्रैक्टर एजेंसी है। इसके संचालन की जिम्मेदारी भाई महेश सिंह को दी थी। वह कुछ दिनों बाद बैंक से सांठगांठ कर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लेनदेन करने लगे। पति ने एजेंसी संचालन के लिए 35 लाख रुपये दिए थे। ट्रैक्टर कंपनी ने बेहतर काम देखते हुए करीब 20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी थी। इस बीच भाई महेश से हिसाब करने की बात कही तो वह टालने लगे। साथ ही बैंक से सांठगांठ कर ऋण स्वीकृत कराकर ट्रैक्टर किसानों को बेचे, जबकि किसानों से ली गई रकम बैंक में जमा नहीं कराई।
महिला ने बताया कि भाई ने रुपये प्रापर्टी में फंस जाने की बात कही। साथ ही बैंक का ऋण चुकाने के लिए महिला के करीब चार सौ ग्राम सोने के जेवरात गिरवी रख कर लोन ले लिया। हिसाब में करीब 70 लाख रुपये की देनदारी बनी है। इसके बाद भाई व पिता ने दस दिन में रकम वापस करने का भरोसा दिया। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके भाई महेश सिंह, महेंद्र सिंह पिता जंटर सिंह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।