{"_id":"6a345d0cc5444948070cae77","slug":"70-candidates-absent-from-postgraduate-entrance-exam-21-absent-from-abm-exam-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1560777-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 70 तथा एबीएम में 21 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 70 तथा एबीएम में 21 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट 2026) में बृहस्पतिवार को परास्नातक (पीजी), पीएचडी और एबीएम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई एबीएम प्रवेश परीक्षा में 132 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 111 ने प्रवेश परीक्षा दी। 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों के मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते सक्रिय रहे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में हुई। परिणाम 30 जून को घोषित होंगे। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी, जिसके आधार पर विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिए जाएंगे।