फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   697 students denied scholarship can upload data today

Kanpur News: छात्रवृत्ति से वंचित 697 छात्र आज कर सकते डाटा अपलोड

Wed, 26 Mar 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
697 students denied scholarship can upload data today
कानपुर। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए 697 छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पत्र को संज्ञान में लेते हुए शासन ने 26 मार्च को पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। इससे संदिग्ध डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा और सभी छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण 24 फरवरी को कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के 427 और सामान्य वर्ग के 270 छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया था। इससे ये छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए थे। मार्च के पहले सप्ताह में छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा में जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखा था। इसी के चलते पोर्टल खाेलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed