फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   65280 candidates will appear for RO and ARO exams today at 139 centers

Kanpur News: 139 केंद्रों पर 65280 परीक्षार्थी आज देंगे आरओ और एआरओ की परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
65280 candidates will appear for RO and ARO exams today at 139 centers
कानपुर। शहर के 139 परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के रिक्त पदों के लिए 65280 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रविवार को सुबह 9:30 से 12:30 की पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र शहर में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को दो फोटो और पहचान पत्र की मूल और फोटो कॉपी लेकर आनी होगी। सघन तलाशी के बाद ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट के अलावा किसी को मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं हाेगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षा केंद्र के किस कमरे में ड्यूटी करेंगे यह स्टैटिक मजिस्ट्रेट रैंडम तौर पर परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले तय करेंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ईयरबड जैसे गैजेट ले जाने पर पूरी तरह से रोक है। प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 140 सामान्य अध्ययन के और 60 सामान्य हिंदी के होंगे। हर गलत जवाब पर अंक कटेंगे। परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है। हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जोकि परीक्षा केंद्र के स्टॉफ के साथ अभ्यर्थियों की तलाशी कराएंगे। सुचारु व्यवस्था बनाए रखने हेतु 139 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक तथा दो सह-व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में सहायता करने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की 24 टीमें बनाई गई हैं। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इन टीमों में 137 स्वयंसेवक रहेंगे। ये टीमें कानपुर सेंट्रल स्टेशन (घंटाघर एवं कैंट साइड), झकरकटी बस अड्डा, रावतपुर स्टेशन, रामादेवी चौराहा, यशोदा नगर बाईपास, नौबस्ता चौराहा, टाटमिल चौराहा, गुरुदेव चौराहा, कल्याणपुर चौराहा, विजयनगर चौराहा एवं पराग डेयरी चौराहा पर तैनात रहेंगी। इन टीमों के प्रभारी नागरिक सुरक्षा के स्टाफ अधिकारी टू चीफ वार्डेन सतीश अरोड़ा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed