फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पीएम का बिरियानी खाने में गुजरा पांच साल-प्रियंका

पीएम का बिरियानी खाने में गुजरा पांच साल-प्रियंका

Sun, 07 Apr 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीएम का बिरियानी खाने में गुजरा पांच साल-प्रियंका
फतेहपुर। प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा आसान लगती है, पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाना पसंद है लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जनता का दुख-दर्द पूछना उन्हें अच्छा नहीं लगता। मैं जहां-जहां भी गईं, हर जगह यही सुनने को मिला कि हमारे देश का प्रधानमंत्री सिर्फ बोलता है, करता कुछ नहीं।
विज्ञापन


यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। शनिवार को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से फतेहपुर तक दिनभर की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने छोटे-बड़े 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्हें निशाने पर रखा। प्रधानमंत्री शब्द को केंद्र में रख कर हमलावर रहीं प्रियंका ने
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस को जब देश की जनता ने सत्ता से हटाया तो यही सोचकर कि कांग्रेस इतने लंबे शासनकाल की वजह से बहकने लगी है। लोगों ने भाजपा को देश की सत्ता इतने बड़े बहुमत से इसलिए दी, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। लेकिन, पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ धोखा मिला है। लोगों का भरोसा तोड़ा गया है। मोदी सरकार ने कोई वचन नहीं निभाया। गांव और गरीबों के लिए उन्होेंने कभी समय नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कांग्रेस की न्याय योजना का जिक्र भी किया। कहा कि हर साल महिलाओं के खाते में 72 हजार की योजना जुमलेबाजी नहीं है। इस योजना को बनाने में पूरा एक वर्ष लगा है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता आपसे जुमलेबाजी करे, उसे टिकने मत दीजिए। दोबारा आपके पास आए तो कहिए-चलो रास्ता नापो। जनता उसी को चुने जो जनता की बात सुने और काम करे। झूठ बोलने वाले नेताओं के मन में डर पैदा करने के लिए जनता को आगे आना होगा। मतदाताओं को अपने वोट का महत्व समझना होगा।


इससे पूर्व फतेहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान की तरफ से छिवली नदी के करीब प्रियंका गांधी का पहला स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद वह औंग पहुंची जहां पर उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया। जहानाबाद और बिंदकी के अंबेडकर चौराहे पर नुक्कड़ सभाएं कीं। फतेहपुर में रोड शो किया।
पीएम को पाकिस्तान में बिरयानी खाना पसंद है, जनता का दुख-दर्द पूछना नहीं : प्रियंका
फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के लिए जनसमर्थन जुटाने पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
औंग, जहानाबाद, बिंदकी में नुक्कड़ सभाओं व महिला संवाद में भाजपा पर छोड़े सियासी तीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed