फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   विजय संकल्प रैली निकाल कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विजय संकल्प रैली निकाल कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 03 Mar 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली निकाल कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कानपुर देहात। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की चारों विधान सभाओं में बीजेपी की ओर से विजय संकल्प रैली निकाली गई। क्षेत्रीय विधायकों के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति गीतों के साथ भगवा झंडे लहराकर आमजन को सरकार की उपलब्धिों से अवगत कराया।
विज्ञापन

अकबरपुर रनियां विधान सभा क्षेत्र में कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प रैली को रवाना किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडे, स्टीकर लगा बाइक रैली निकाली। अकबरपुर मुख्य कस्बे से होते हुए रैली को प्रमुख मार्गों से होते हुए रूरा, रनियां क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। बीजेपी के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ से पांच मोटरसाइकिल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिन्हें जनपद के मुख्य कस्बों के साथ ही विधान सभाओं में 70 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए कार्यक्रम तय किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, अविनाश सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, ज्योत्सना कटियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रनियां प्रतिनिधि के अनुसार शिवली, मैथा होते हुए रनियां के किशरवल रोड पहुंची रैली का समापन सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि सब नव युवाओं को मिलकर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। प्रधानमंत्री की देन है जो आज पाकिस्तान में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों को ढेर किया। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो जिला अध्यक्ष परवेश कटियार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सिकंदरा की नुमाइश मैदान से राजपुर होते हुए नोनारी में रैली का समापन हुआ। इस दौरान इटावा लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह, सिकंदरा विधायक अजीत पाल, निखिल सिंह, रामनरेश भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनमोल गुप्ता के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान सेवाराम राजपूत, गजेंद्र पाल, सुनील विश्वकर्मा, दीपक पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय भाजपा विधायक निर्मला संखवार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास त्रिपाठी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीर सिंह भदौरिया, राम नाथ वर्मा, मनोज शुक्ला, अरुण दुबे, गणेश तिवारी, बबलू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed