फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जुआ में झगड़े के दौरान चली गोली, एक घायल

जुआ में झगड़े के दौरान चली गोली, एक घायल

Thu, 21 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
जुआ में झगड़े के दौरान चली गोली, एक घायल
राजपुर(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के बैना गांव में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई और अधेड़ घायल हो गया। परिजन उसे पीएचसी ले गए। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बैना गांव निवासी सुनील सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा दिनेश सिंह उर्फ गुल्लू ने गांव के गोविंद सिंह उर्फ राजू को कुछ दिन पहले 20 हजार रुपये उधार दिए थे। मंगलवार की सुबह तगादा करने पर गोविंद से कहासुनी हो गई। इसी खुन्नस में रात्रि 10 बजे गोविंद अपने भाई योगेंद्र के अलावा दो अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर चढ़ाई कर दी। गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी जिससे चाचा दिनेश सिंह घायल हो गए। वहीं, चाची शांति को भी चोटें आई हैं। इन्हें पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। गांव में चर्चा रही कि जुआ खेलने के दौरान विवाद के हुए विवाद में फायरिंग की गई है। मोहल्ले मे रोज जुआ होता है जिससे आए दिन विवाद होता रहता है। डाक्टर प्रियंक तिवारी ने बताया कि गोली जांघ में लगी है। इस कारण वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed