फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बिलसरायां के गोआश्रय स्थल में पांच मवेशियों की मौत

बिलसरायां के गोआश्रय स्थल में पांच मवेशियों की मौत

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिलसरायां के गोआश्रय स्थल में पांच मवेशियों की मौत
रनियां(कानपुर देहात)। सरवनखेड़ा ब्लाक के बिलसरायां गांव में बने गोआश्रय स्थल में बीती शनिवार की रात पांच मवेशियों की मौत हो गई। जबकि, तीन मरणासन्न हालत में पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आश्रय स्थल में चारा पानी का प्रबंध नहीं है। रविवार सुबह मवेशियों के मरने की जानकारी पर पहुंचे लेखपाल ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया। इधर, एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सांड के हमले से गायों की मौत हुई है। वहां चारा-पानी के लिए लेखपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों में मवेशियों के चारे पानी का प्रबंध ठीक से नहीं हो पा रहा है। सरवनखेड़ा ब्लाक के बिलसरायां गांव में बनाए गए आश्रय स्थल में मंगोलपुर स्टेडियम से 117 मवेशी भेजे गए थे। ग्रामीण ब्रजमोहन सिंह, राजू सिंह, अरविंद चंदेल आदि ने बताया कि आश्रय स्थल में बंद मवेशियों को चारा तक नहीं दिया जा रहा है। मवेशी भूख से तड़प कर मौत के शिकार हो रहे हैं। आश्रय स्थल में छाया के लिए की गई व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। मवेशियों ने बल्लियां तोड़ दी, जिससे तिरपाल गिर गया है। मरने वाले मवेशियों में दो गाय और तीन बछड़े हैं। इसके पहले यहां पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को गोआश्रय स्थल में मरे हुए मवेशियों के शव कुत्ते नोंच रहे थे, वहां देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था। ग्रामीणों ने वहां बंद मवेशियों की दुर्दशा देखकर एसडीएम को सूचना दी। लेखपाल संदीप कुमार ने जेसीबी बुलाकर आश्रय स्थल के परिसर में गड्ढे खुदवा कर मवेशियों को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed