{"_id":"5bb665c0867a5529516de581","slug":"61538680256-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में सरकारी नौकरी वाले भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में सरकारी नौकरी वाले भी
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। आयुष्मान योजना में पात्र लाभार्थियों की सूची में सरकारी नौकरी पेशा वाले लोग भी शामिल हैं। पात्रता सूची खंगाले जाने पर इसका खुलासा हुआ। गरीबों को अमीरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई योजना में स्वास्थ्य विभाग के एक वाहन चालक व शिक्षिका का नाम सामने आया है। सरकारी सेवा में जुड़े लोगों का नाम सूची में शामिल होने की जानकारी होते ही अधिकारी बचाव मेें जुट गए हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि अगर सूची का सत्यापन कराया जाए तो तीस प्रतिशत से अधिक अपात्र परिवार सामने आएंगे।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत भी अब सवालों के घेेर में आ गई है। इस योजना में पात्र से अधिक अपात्रों के नाम शामिल होने के आरोप लगने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की सूची में स्वास्थ्य विभाग में वाहन चालक के पद पर तैनात मधुसूदन शुक्ला व उनके परिजनों का नाम भी शामिल है। योजना के तहत उन्हें इसका आईडी नंबर (092500373120013023900008) भी एलॉट किया गया है। इसके अलावा बिछिया विकासखंड में शिक्षिका के पद पर तैनात इला शुक्ला व उनके परिजनों को भी पात्र परिवारों की सूची में शामिल किया गया है।
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा. जयराम सिंह के अनुसार उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी, अगर अपात्र शामिल हैं तो उनके नाम पात्रता सूची से बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन
सत्यापन में कर्मियों ने लापरवाही बरती
सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुरूप बनाई गई पात्रता सूची को ही योजना में शामिल किया गया है। यदि सूची में वाहन चालक और शिक्षक शामिल हैं तो वह उसमें बदलाव नहीं कर सकते। उन्हें सिर्फ सत्यापन का जिम्मा मिला था। हो सकता है सत्यापन में कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई हो।
- स्वास्थ्य विभाग का वाहन चालक व एक शिक्षिका का परिवार सूची में शामिल