फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या की

प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या की

Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या की
कानपुर/ झींझक। झींझक में प्रेमिका से मिलने गए प्राइवेट कर्मी सूरज की हत्या कर दी गई। झींझक में पकड़े जाने पर महिला मित्र के पिता और चाचा ने सूरज की हत्या कर शव रिंद नदी में फेंकने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी में शव की तलाश कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। वहीं, परिजनों ने महिला मित्र के सरोजनी नगर, नजीराबाद कानपुर स्थित मायके में हंगामा किया। पथराव के बाद घर पर ताला जड़ दिया। मरियमपुर चौराहे पर भी जाम लगाया। पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई की कोशिश की।
विज्ञापन

सरोेजनी नगर निवासी प्राइवेट कर्मी श्रीराम ने बताया कि इकलौते बेटे सूरज के मोहल्ले की एक युवती से प्रेम प्रसंग थे। करीब साल भर पहले दोनों घर से भाग गए थे। युवती के लौटने के बाद घरवालों ने उसका विवाह झींझक में कर दिया। 9 अगस्त को महिला मित्र ने फोन कर सूरज को झींझक बुलाया था, उसके बाद से नहीं लौटा। सूरज की मां राजकुमारी ने झींझक निवासी महिला मित्र के देवर, ससुर के अलावा सरोजनी नगर, नजीराबाद निवासी उसके पिता राजेंद्र, चाचा अमरेंद्र और महेंद्र के खिलाफ अपहरण, एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने महिला, उसके पिता और चाचा को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला के पिता ने बताया कि सूरज उनकी बेटी को शादी के पहले से परेशान कर रहा था। शादी के बाद उसके पति की हत्या करने की धमकी दे रहा था। 9 अगस्त को वह झींझक बेटी की ससुराल पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर वे लोग भी बेटी की ससुराल पहुंच गए। वहां सूरज का गला घोटकर हत्या कर दी। फिर शव को रिंद नदी में फेंक दिया। मंगलपुर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों के घर पर ताला जड़ा
शुक्रवार सुबह आरोपियों के रिश्तेदारों को सरोजनी नगर, नजीराबाद स्थित उनके घर का सामान ले जाते देखकर सूरज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इस पर रिश्तेदार सामन छोड़कर भाग गए। सूरज के परिजनों ने आरोपियों के घर के गेट पर चेन डालकर दो ताले जड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। शाम को 50-60 लोगों ने मरियमपुर चौराहे पर नारेबाजी की। भीड़ के सड़क पर बैठने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलपुर पुलिस ने सूरज की महिला मित्र के पिता राजेंद्र और उसके भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हम भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। -अरुण सिंह, थाना प्रभारी, नजीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed