{"_id":"5b36870d4f1c1b694d8b91cf","slug":"61530300173-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को दिल्ली गई पुलिस बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को दिल्ली गई पुलिस बैरंग लौटी
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (ब्यूरो)। क्षेत्र के राधन रोड बीते 27 जून की दोपहर सरेराह बाइक सवार बीटेक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 48 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इधर, जांच में देरी से पीड़ित परिजनों को आशंकाएं सता रही हैं। पुलिस अफसरों ने मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
जीटी रोड उत्तरीपुरा क्रासिंग के पास राधन रोड मोड़ के पास दासानिवादा गांव निवासी बीटेक छात्रा शबनम (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मृतका के भाई सतीश ने गांव के ही कुलदीप पुत्र देवी गुलाम पर हत्या की आशंका जताकर रिर्पाट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस जब तक हत्यारोपी के घर दबिश देती, तब तक कुलदीप व उसका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि हत्यारोपी कुलदीप दिल्ली स्थित जिस सिलाई कारखाने में काम करता था वह अभी वहीं से लौटें हैं। हत्यारोपी के बारे में सिलाई कारखाने में काम करने वाले कई कर्मियों से पूछताछ की गई है। जो साक्ष्य मिल रहे उनके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जल्द ही हत्यारोपी पुलिस शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी कुलदीप का पता ठिकाना पता लगाने के लिए पुलिस खोजी टीम ने कई लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है, और कई संदिग्धों के मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं। पुलिस अधिकारी 30-30 मिनट पर मोबाइल लोकेशन ले रहे हैं, पुलिस अफसरों को भरोसा है जल्द ही हत्यारोपी पुलिस द्वारा दबोच लिया जाएगा।