फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार चिल्लाते रहे, नहीं पहुंची फोर्स

अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार चिल्लाते रहे, नहीं पहुंची फोर्स

Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार चिल्लाते रहे, नहीं पहुंची फोर्स
कानपुर देहात के अकबरपुर के खानचंदपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार को पुलिस प्रशासन के असहयोग से दिक्कत उठानी पड़ी। मंगलवार की देरशाम रनियां चौकी इंचार्ज की मनमानी से तहसीलदार दंग रह गए। खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण को रुकवाने गए थे। लेकिन वहां भीड़ अधिक होने पर रनियां चौकी इंचार्ज को कई बार फोन मिलाया। चौकी इंचार्ज ने तहसीलदार का फोन नहीं उठाया। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जब सूचना दी गई तो चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम व एसपी को भेजेंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील के खानचंदपुर गांव में खलिहान की जमीन में कई दिनों से पूर्व प्रधान छोटेलाल अवैध निर्माण करा रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार की सुबह लेखपाल को मौके पर भेजकर काम बंद करा दिया गया था। मंगलवार की शाम होते वहां लेंटर डालने का काम शुरू हो गया। सूचना ग्रामीणों ने तहसीलदार को दी। देररात तहसीलदार राजीव उपाध्याय क्षेत्रीय लेखपाल रवींद्र शुक्ला को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां करीब एक दर्जन श्रमिक काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार रनियां चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी को फोन मिलाकर मौके पर बुलाने की कोशिश करते रहे। कई बार रिंग जाने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने तहसीलदार का फोन नहीं उठाया। तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। तहसीलदार ने वहां काम कर रहे लोगों में सात लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया, और मौके पर खड़े ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन को लेकर रनियां चौकी में खड़ा करा दिया। करीब एक घंटे बाद रनियां चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने बताया कि अवैध निर्माण कराने के मामले में किशरवल के श्याम बाबू, करचल गांव के रवि, आकाश, राजेंद्र, राजू, शिवम, सुशील समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एसडीएम परवेज अहमद ने बताया कि सभी की जमानत निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं जिसे डीएम व एसपी को भेजेंगे, चौकी इंचार्ज ने बड़ी लापरवाही की है। इससे वहां बड़ी घटना हो सकती थी। अवैध निर्माण में चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध है.- राजीव उपाध्याय, तहसीलदार अकबरपुर

.
चौकी इंचार्ज के लापरवाही करने की जानकारी नहीं मिली है। तहसीलदार का फोन न उठाना गंभीर मामला है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी- राधेश्याम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed