फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक से भिड़ी कार, चालक बचा

ट्रक से भिड़ी कार, चालक बचा

Tue, 09 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ी कार, चालक बचा
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के फैजबाग मोड़ के पास सोमवार को ट्रक और कार की आमने सामने की भिड़त हो गई। दुर्घटना में कार सवार बाल-बाल बच गया। गुस्साया कार सवार जब ट्रक पर चढ़ा तो चालक और हेल्पर अपनी-अपनी सीट पर अर्द्धबेहोशी हालत में बैठे थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
विज्ञापन


कराया। होश आने पर ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक लूटने के उद्देश्य से कायमगंज के पास जहरखुरानों ने उन्हें नशीला चाय पिलाई थी। कायमगंज के मोहल्ला पितौरा निवासी आसिम कार से अपने कुत्ते को इंजेक्शन लगवाने सोमवार को फर्रुखाबाद आए थे। जब वह लौट रहे थे, तभी फैजबाग मोड़ के पास कायमगंज की ओर से धीमी गति से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



इसमें आसिम बाल-बाल बच गए। गुस्साए आसिम जब ट्रक पर चढ़े तो चालक और हेल्पर अपनी-अपनी सीट पर अर्द्धबेहोशी हालत में बैठे थे। चालक अपनी सीट पर पंथी मारे बैठा था। हेल्पर का एक पैर नीचे लटक रहा था। घटना की जानकारी पर फैजबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी में कुछ होश आने पर चालक ने अपना नाम रामकुमार और हेल्पर का श्रीकृष्ण निवासी जिला कानपुर देहात थाना रसूलाबाद के गांव थानापुरवा बताया। उसने बताया कि कानपुर से चोकर लादकर कायमगंज आए थे। कायमगंज पुलिया के पास तीन युवक मिले और कुछ सामान कानपुर ले जाने के लिए कहा। रामकुमार ने अपने


मालिक से पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर युवकों ने कुछ दूर छोड़ने की बात कही और रामकुमार और श्रीकृष्ण को चाय पीने को दी। तीनों युवक ट्रक में बैठ गए। कायमगंज से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे निकलने पर मालिक का फोन आया और उन्होंने युवकों के बारे में पूछा। ट्रक पर बैठे होने की बात पर उन्होंने तत्काल



उतारने के लिए कहा। ट्रक से उतारने को लेकर रामकुमार का युवकों से विवाद भी हुआ। जैसे-तैसे श्रीकृष्ण और रामकुमार ने तीनों युवकों को ट्रक से नीचे उतारा। कुछ देर बाद उन लोगों को नशा छाने लगा। रामकुमार का कहना है कि उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है।


ट्रक से भिड़ी कार, बाल-बाल बचा चालक
ट्रक के चालक-हेल्पर अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले, भर्ती
होश आने पर बोले, जहरखुरानों ने पिलाई नशीली चाय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed