{"_id":"5a4538a14f1c1bc45b8bea91","slug":"61514485921-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घरों से लाखों का समान बटोर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घरों से लाखों का समान बटोर ले गए
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/कायमगंज। जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस का शिकंजा फेल है। कायमगंज में दो बंद घरों और प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़ कर चोर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। उधर, फर्रुखाबाद में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्राम भटासा निवासी कालीचरन उर्फ कमरूद्दीन पुत्र वहीद खां की पत्नी अपने पुत्र के पास दिल्ली गई है। घर में ताला पड़ा है। बुधवार की रात चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर पीतल के वर्तन, चांदी की पायले व दो हजार रुपये नगद चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने ताड़ा टूटा देखा। इसकी सूचना कालीचरन उर्फ कमरूद्दीन को फोन से दी गई। इसी से लगे दूसरे मोहल्ले में रामचंद्र
शर्मा का घर बंद पड़ा था। रात में चोर चौखट के नीचे नकब लगाकर घर में घुस गए। कमरे में रखी रजाई, गद्दे व अन्य सामान निकाल कर चंपत हो गए। रामचंद्र और उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। इनके बच्चे बाहर रहते है। इस कारण घर बंद रहता है।
विज्ञापन
वहीं गांव जिजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में चोर आंगनबाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए। इस समय स्कूल में निर्माण काम चल रहा है। प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी ने बताया कि चोर भगौना, गैस चूल्हा, थाली, गिलास, दरी, चटाई, किताबे व अन्य सामान चुरा ले गए है। इससे पहले भी अप्रैल माह में स्कूल में
चोरी हो चुकी है। विद्यालय में तीसरी बार चोरी हुई है। तीनों जगह हुई चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाल पीतम सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाली के गांव मसेनी निवासी राघवेंद्र सिंह राठौर सेना में तैनात है। वह दिल्ली में तैनात है। उसकी पत्नी ज्योति दो बच्चों के साथ यहां कर बच्चों को पढ़ती है। बड़े दिन की छुट्टी होने के कारण ज्योति बच्चों को लेकर अपने गांव मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला दुर्गू गई हुई थी। मसेनी वाले मकान में ताला लगा हुआ था।
बुधवार की रात चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने बड़े आराम से मकान के कमरों के तालों को तोड़ कर वहां रखें बक्सों और अटैचियों के साथ ही अलमारी को तोड़ दिया। यहां से चोरों ने रखें जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह पास में ही रहने वाली रेनू पत्नी सुधीर ने जब गेट खुला हुआ देखा तो इसकी जानकारी मोबाइल पर ज्योति को दी। सूचना मिलने पर ज्योति अपने मकान पर आई। यहां पर
कमरों का सामान बिखरा देखा तो वह दंग रह गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सैनिक के घर पर हुई चोरी की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ज्योति ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बंद घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
कायमगंज के ग्राम भटासा व गांव जिजपुरा में बंद दो घर और स्कूल में हुईं वारदातें
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के गांव मसेनी में वारदात, पीड़ित परिवार दिल्ली गया है