{"_id":"59de63e34f1c1b79548b6d4e","slug":"61507746787-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर छात्रा ने मचा दी पुलिस-पब्लिक में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर छात्रा ने मचा दी पुलिस-पब्लिक में खलबली
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पैर लगने का विरोध करने पर दुकानदार युवक ने छात्रा को चांटा जड़ दिया। इससे बिफरी छात्रा ने वो हंगामा किया कि पूरे इलाके में खलबली मच गई। उसके तेवर देख दोनों दुकानदार भाई भाग निकले। इस पर छात्रा ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और वहीं धरने पर बैठ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जैसे-तैसे मामला शांत कराया। दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मनिहारी नुक्कड़ पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। बढ़पुर मोहल्ले के लल्ला और उसका भाई गुड्डू दुकान संभालते हैं। कादरीगेट निवासी ब्रजेश मिश्रा की बेटी आकांक्षा एनएकेपी इंटर कालेज में पढ़ती है। बुधवार सुबह आकांक्षा स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान लल्ला दुकान से अपनी बाइक उतार रहा था। लल्ला का पैर आकांक्षा को लग गया। आकांक्षा ने विरोध
किया तो लल्ला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई छात्रा ने लल्ला का गरेबान पकड़ लिया। माहौल बिगड़ते देख गुड्डू ने लल्ला को वहां से हटा दिया तो छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख दोनों भाई दुकान छोड़कर भाग गए। इस पर छात्रा ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और वहीं धरना देकर बैठ गई। उसने यूपी 100 को भी सूचना दे दी। तुरंत शहर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। इस बीच छात्रा का पिता और परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान बंद कर बाइक कब्जे में ले ली और छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना को लेकर व्यापारी नेता राहुल जैन ने बताया कि डिग्री कालेज होने के बावजूद यहां पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। स्कूल के समय न तो पुलिस गश्त करती है और न ही एंटी रोमियो टीम नजर आती है। आए दिन शोहदे छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। इसकी शिकायत एसपी से करेंगे।
अभद्रता पर छात्रा ने मचा दी पुलिस-पब्लिक में खलबली
पैर लगने पर छात्रा ने विरोध किया तो दुकानदार युवक ने जड़ दिया चांटा
दुकान में तोड़फोड़ कर धरने पर बैठी, दोनों दुकानदार भाई भागे, मामला दर्ज