{"_id":"61c9d01a2f1d7f02df38b530","slug":"61-students-got-medals-in-csa-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसए दीक्षांत समारोह: 61 मेधावियों को मिले पदक, राज्यपाल बोलीं- हर कॉलेज दो गांव गोद ले, छात्र पढ़ाई के साथ खेती में लें दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए दीक्षांत समारोह: 61 मेधावियों को मिले पदक, राज्यपाल बोलीं- हर कॉलेज दो गांव गोद ले, छात्र पढ़ाई के साथ खेती में लें दिलचस्पी
Mon, 27 Dec 2021 08:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:09 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 23वां दीक्षांत समारोह हुआ। यहां 61 मेधावियों को 54 पदक दिए गए। कई मेधावियों को पुस्तक पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
सीएसए दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएसए के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योजनाओं को समय से पूरा करने की नसीहत दी। एक योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल पहले जब योजना शुरू हुई तो सौ करोड़ की थी और जब पूरी हुई तो उसकी लागत 10 हजार करोड़ हो गई।
योजनाएं समय से पूरी की जाएं ताकि लागत न बढ़े, इनमें देश की जनता का पैसा लगता है। राज्यपाल ने गो आधारित जीरो बजट की खेती को अपनाने पर जोर दिया और छात्रों को सीख दी कि पढ़ाई के साथ खेती में दिलचस्पी लें। उन्होंने कहा कि हर कॉलेज दो गांव गोद ले।
हर स्कूल में एक अच्छी लाइब्रेरी होनी चाहिए। बच्चों को अच्छी कहानियों की किताबें दें। उन्होंने गुजरात के ओकड़िया गांव की रानी यादव के स्वयं सहायता समूह के बारे में बताने के साथ बीघापुर (उन्नाव) की किरण के जैविक सिरका उद्यम का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। किरण का 10 लाख का सालाना कारोबार है। उन्होंने हरदोई के शिक्षक अभिषेक के कृषि फार्म के बारे में बताते हुए कहा कि अगर सही दिशा में लगातार कोशिश करें तो सफलता जरूर मिलती है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 55 हजार कॉलेज और 58 हजार राजस्व ग्राम हैं। अगर एक कॉलेज एक-दो गांव गोद ले तो उस गांव की शक्ल बदल जाएगी। गांवों में सरकारी योजनाएं ही ढंग से लागू करानी हैं। बच्चों को पौष्टिक आहार देने पर उन्होंने जोर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि विवि प्रबंधन सर्वे कराए कि कितने छात्रों के पिता के पास भूमि है। उस भूमि पर गो आधारित जीरो बजट की खेती कराने में मदद करेें। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
ये भी बोलीं राज्यपाल
महिलाओं का सम्मान, सशक्तीकरण और समान अवसर प्राथमिकता होनी चाहिए
किसानों को उत्पादों का उचित मूल्य मिले, शोध कार्य किसानों तक पहुंचाए सीएसए
किसानों के अनुभव आधारित ज्ञान का लाभ लें वैज्ञानिक
मौसम पूर्वानुमान से कृषि के जोखिम से निपट सकते हैं
पानी का प्रबंधन करें, नदियों को जोड़ने से पानी की कमी दूर होगी
छात्र जो विवि में सीखते हैं खेतों में करके दिखाएं, खेती में बाजारी लागत शून्य हो
वर्ष 2050 तक देश की आबादी होगी डेढ़ सौ करोड़, कृषि के विकास से हो सकता चुनौतियों का सामना

सीएसए में 61 मेधावियों को मिले पदक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 23वां दीक्षांत समारोह हुआ। यहां 61 मेधावियों को 54 पदक दिए गए। कई मेधावियों को पुस्तक पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले 13 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 को विवि रजत पदक, 13 को विवि कांस्य पदक और 15 को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए गए।
सोमवार सुबह 11:54 पर राज्यपाल और मुख्य अतिथि जेके आर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष निधिपति सिंहानिया शोभायात्रा के साथ सीएसए स्थित सभागार में पहुंचे। दोपहर 12:01 पर राज्यपाल ने समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने विवि की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि विवि में ई लर्निंग सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए ई बुक्स और ई जर्नल की व्यवस्था की गई है।
स्मार्ट क्लास रूम भी संचालित हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने तीन सौ से ज्यादा प्रजातियां विकसित की हैं। कानपुर देहात के अनूपपुर गांव को देश का पहला बॉयो फोर्टिफाइड विलेज बनाया है। उन्नत किस्म की फसलों की प्रजातियां की बुआई कर गांव को कुपोषण मुक्त बनाया गया है।
राज्यपाल, मुख्य अतिथि और कुलपति ने मेधावियों को पदक दिए। निधिपति सिंघानिया को कुलाधिपति ने मानद उपाधि से विभूषित किया। राज्यपाल ने विवि के गोद लिए प्राथमिक विद्यालय रावतपुर नवीन के 25 छात्र-छात्राओं को पुस्तकें, दलिया, पेन, फल, बैग आदि भेंट किए।
शाम को आयोजित कल्चरल नाइट में छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। गानों पर खूब डांस किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. सर्वेंद्र कुमार, डॉ. नौशाद खान, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. रितु पांडेय, डॉ. खलील खान, डॉ. एचजी प्रकाश, डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. वेदरतन, विधायक महेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

तीन पुस्तकों का विमोचन
समारोह में राज्यपाल ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। शोध निदेशालय की ओर से प्रकाशित विवि वार्षिक प्रतिवेदन, प्रसार निदेशालय की ओर से प्रकाशित सफलता की कहानी किसानों की जुबानी और डॉ. एसके विश्वास की ऑब्जेक्टिव्स मास्टर ब्लास्टर ऑफ प्लांट पैथोलॉजी का विमोचन किया गया।
रास्ते में थीं लेकिन कार्यक्रम में न आईं राज्यमंत्री
दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार आमंत्रित की गई थीं लेकिन वह समारोह में नहीं आ सकीं। मंच से घोषणा की गई कि वह रास्ते में हैं। मंच पर उनकी सीट खाली रही।
कई छात्रों को एक से अधिक पदक
समारोह में कई छात्र-छात्राओं को एक से ज्यादा पदक मिले। बीएससी (ऑनर्स) एजी के सौरभ कुमार को विवि रजत और तीन प्रायोजित स्वर्ण पदक मिले। एमएससी (एजी) एंटोमोलॉजी की सत्यश्री तेटली को कुलाधिपति स्वर्ण और दो प्रायोजित स्वर्ण पदक मिले हैं। एमएससी (होम साइंस) की वर्तिका को कुलाधिपति स्वर्ण और एक प्रायोजित स्वर्ण पदक मिला।
सीएसए दीक्षांत में रजत और कांस्य पदक पाने वालों की सूची
रजत पदक पाने वाले - देवेश यादव एमएससी (एजी), याशिका रघुवंशी एमएससी (हॉर्टिकल्चर), विकास यादव एमबीए (एग्री बिजनेस), दिव्यांका तिवारी एमएससी (होम साइंस), सौरभ कुमार बीएससी (ऑनर्स) एजी, श्रृष्टि सिंह एमएससी (ऑनर्स) होम साइंस, विकास वर्मा बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, कुलदीप बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, आराध्या किरन चौधरी बीटेक (एग्री इंजीनियरिंग), यश मेहरोत्रा बीटेक (मैकेनिकल
इंजीनियरिंग), सौम्या अवस्थी बीटेक (सीएस), प्रथा कुमार बीएफएससी और नवीन दीक्षित बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)।
कांस्य पदक पाने वाले - राहुल यादव एमएससी (एजी), सिद्धार्थ गौतम एमएससी (हॉर्टिकल्चर), जया बिष्ट एमबीए (एग्री बिजनेस), सचना शाह एमएससी (होम साइंस), विनोद सिंह बीएससी (ऑनर्स) एजी, स्नेहा गार्गी बीएससी (ऑनर्स) होम साइंस, प्रशांत कुमार त्रिपाठी बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, कौशल कुमार बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, अंजली यादव बीटेक (एग्री इंजीनियरिंग), अमन वर्मा बीटेक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग), मोहम्मद सलीम बीटेक (सीएस), सनी चौहान बीएफएससी और शुभम यादव बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)।