{"_id":"67ba1d8db3e210ac76071d64","slug":"600-roadways-buses-will-run-daily-for-prayagraj-till-28th-february-kanpur-news-c-362-1-ka11007-119723-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 28 फरवरी तक प्रयागराज के लिए हर रोज चलेंगी 600 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 28 फरवरी तक प्रयागराज के लिए हर रोज चलेंगी 600 रोडवेज बसें
विज्ञापन
कानपुर। महाशिवरात्रि पर संगम में होने वाले अमृत स्नान के लिए रोडवेज की ओर से पहले की तुलना में हर रोज डेढ़ गुना अधिक (करीब 600) बसें संचालित की जाएंगी। यह बसें शनिवार से चलना शुरू हो गई हैं और 28 फरवरी तक नियमित रूप से चलाई जाएंगी। शहर के तीन स्थानों से श्रद्धालुओं को हर दस मिनट में प्रयागराज के लिए बस मिले इसके लिए अनुबंधित बसों को भी लगाया जाएगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया महाकुंभ के दौरान प्रमुख स्नानों पर जोन से लगभग 400 बसें भेजी गई हैं। अब महाकुंभ का समापन निकट है। महाशिवरात्रि पर होने वाले अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। उनकी सुविधा के लिए इस बार पहले से डेढ़ गुनी लगभग 600 बसें उस रूट पर चलाई जाएंगी।
शहर के यात्रियों को रावतपुर, सिग्नेचर ग्रींन और झकरकटी बस अड्डे से बसें मिलेंगी। शनिवार और रविवार के बाद महाशिवरात्रि के बाद 28 फरवरी तक जोन से लगभग 600 बसें नियमित फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली, झांसी, गोरखपुर रूट पर बसों के फेरे घटाए
क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त बसें भेजने के लिए कुछ रूटों से बसों के फेरे कम किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, झांसी और गोरखपुर रूट से बसों के फेरों में कटौती की गई है। हालांकि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त होगी उस पर भी बस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।