फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   600 million roads classrooms, not one broken

600 करोड़ से सड़कें बनवाईं, एक भी नहीं टूटी

Sat, 25 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
600 million roads classrooms, not one broken
बिठूर में गंगा और कल्याणी नदी पर बने नए पुल का लोकार्पण करते मंत्री शिवपाल यादव। - फोटो : amarujala
बिठूर में पुल का लोकार्पण करने आए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि चार साल में पीडब्ल्यूडी ने कानपुर में 593 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई हैं। हाईवे की सड़कों पर तो गड्ढे मिल सकते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर नहीं। उनके इस बयान पर ‘अमर उजाला’ आईना दिखा रहा है कि मंत्री जी की बातों में कितना दम है। फैसला जनता के हाथ।
विज्ञापन


92 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास 
मौका भले ही बिठूर में कानपुर-हरदोई-लखनऊ के बीच सीधे संपर्क का माध्यम बने बिठूर पुल के लोकार्पण का रहा हो, लेकिन सपाई चुनावी मूड में दिखे। विकास के दावों के साथ सपाइयों ने लखनऊ की दावेदारी ठोकी। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से लेकर सभी वक्ताओं ने विकास के काम गिनाकर सपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाने की अपील की। 92 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 171 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि सपा सरकार ने बुंदेलखंड में एक माह में 100 तालाब खुदवाए हैं। केंद्र सरकार की उपेक्षा के चलते योजनाएं प्रभावित हुई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरुणा कोरी, सतीश निगम, मुनींद्र शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, नीलम रोमिला सिंह, जगराम यादव,  अरुणा तोमर, महेंद्र यादव, फजल महमूद, अरुण सिंह बउआ ठाकुर, रीता जितेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन बिगड़ा
शिवपाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद न तो नेता जी (मुलायम सिंह) के हुए और न ही मायावती के। बसपा छोड़ने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्तार अंसारी को नहीं, उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा जॉइन कराई है। सीएम अखिलेश यादव से कोई मतभेद नहीं है।

जवाहरबाग को कब्जा मुक्त कराने के आदेश 2014 में उन्होंने ही दिए थे। रामवृक्ष ने मुलायम सिंह, अखिलेश और उन पर एफआईआर तक दर्ज करा दी थी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के कारण जवाहरबाग में कार्रवाई में देरी हुई। कैराना की रिपोर्ट हुकुम सिंह, संगीत सोम आदि भाजपा नेताओं ने बनाई। सपा ने संतों को कैराना भेजा था। वहां ऐसी कोई बात नहीं मिली। 

कानपुर में नहीं होगा जलसंकट
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगले साल से कानपुर में जल संकट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने कानपुर के लिए नरौरा से 4000 और हरिद्वार से 2500 क्यूसेक पानी बढ़वा दिया है। गांवों की सुरक्षा के लिए उन्नाव की तरफ 14 करोड़ से बांध बनाया जाएगा। 

पार्क का नाम बदलेगा
गंगा बैराज के पास बने पार्क का नाम बदलेगा। शिवपाल ने मंच से पार्क का नाम निषादराज रखने और उसमें निषादराज की मूर्ति लगवाने की घोषणा की।

छलका पूर्व होने का दर्द
मंत्री के स्वागत में संबोधन के लिए आई अरुणा तोमर ने लखनऊ जाने पर सिर्फ वर्तमान विधायकों को मिलने देने की शिकायत शिवपाल से की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों को समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

समय कम होने से नहीं बोले सांसद
शिवपाल के स्वागत में वक्ताओं की लंबी फेहरिस्त और देरी होने के चलते राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव और विधायक सतीश निगम ने संबोधन से मना कर दिया।

अमराहट पंप कैनाल के काम की होगी समीक्षा
शिवली (कानपुर देहात)। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैथा तहसील के स्थायी भवन का बैरीदरियाव गांव में शिलान्यास किया। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में मैथा को 41वीं तहसील बनाया गया है। उन्होंने 115 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का शिलान्यास व 37 का लोकार्पण किया।


कहा कि अमराहट पंप कैनाल के काम पिछड़ने की वह समीक्षा कराएंगे। उन्होंने अधिकारियों पर इस काम में देरी करनेे का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश की उपेक्षा कर रहे हैं। केंद्र प्रदेश सरकार के हिस्से का पैसा नहीं दे रहा है। अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा रामस्वरूप सिंह को ही विधायक का टिकट दिया जाएगा या रामस्वरूप जिसे कहेंगे उसको टिकट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed