गंगा किनारे वाले वोटिंग में रहे आगे, सुबह-शाम उमड़ी भीड़, 60 फीसदी मतदान
- युवाओं में दिखा वोट डालने का जज्बा
- कुछ मतदान केंद्र पर पसरा रहा सन्नाटा
- सुरक्षा के रहे कडे़ बंदोंबस्त
विस्तार
दरअसल, गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर पूरे दिन में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद किए है। वहीं पूरे कानपुर जिले में 56.40 फिसदी मतदान हुआ है।
तीसरे चरण में 12 जिलों में कानपुर मतदान में सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा जबकि कुछ में काफी भीड़ रही। वहीं सदर विधान सभा की बात की जाएं तो तकरीबन 62 फीसदी वोटिंग हुई।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र आते है। जिसमें सदर और भगवंत नगर शामिल है। जिले के चुनाव कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दोनों विधान सभाओं में के मतदान केंद्रों पर कुल 60 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें युवाओं की भीड़ अधिक देखने को मिली।