फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60 brides and grooms held hands in the Chief Minister's mass wedding.

Kanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में 60 वर-वधू ने थामा एक-दूज का हाथ

Wed, 26 Feb 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
60 brides and grooms held hands in the Chief Minister's mass wedding.
मूसानगर। कस्बा स्थित बालाजी धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 60 जोडों ने एक दूजे का हाथ थामा। भांवरों को साथ विवाह संपन्न कराया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान और नगरपंचायत अध्यक्ष पूजा निषाद ने शासन की ओर से मुहैया कराए गए उपहार भेंट किए और प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जिले के सभी ब्लाॅकों व निकायों से 71 जोड़ों ने आवेदन किए थे। इसमें से मंगलवार को 60 जोड़े विवाह करने के लिए परिजन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गायत्री परिवार के पंडित अरुणिम वाजपेयी ने विवाह संपन्न कराए। नवदंपतियों को सभी ने आशीर्वाद दिया। सीमा सचान ने कहा कि जो लोग अपनी बेटियों का विवाह करने की सार्मथवान नहीं हैं। वह लोग इस योजना के तहत विवाह संपन्न करा सकते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सभी जिलों में किया जाता है। जिसका प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। पायल, बिछियां, साड़ी, पेरी पचिया सहित उपहार दिया जाता है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाता है। सरकार सभी का सम्मान बरकरार रखना चाहती है। किसी को परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। सरकार हर संभव सहयोग में हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। सभी को समान अधिकार पाने का हक है। सामूहिक विवाह किसी महाकुंभ से कम नहीं है। एक साथ इतनी बेटियां अपने जीवन साथी के साथ नव जीवन की शुरूआत करते हुए नई जिम्मेदारी संभालने जा रहीं हैं। सभी का जीवन सुखमय, समृद्धशाली हो इसका आशीर्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि 71 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन था। 11 जोड़े नहीं आए। नगर निकाय पुखरायां, शिवली, मूसानगर के एक एक, ब्लाॅक मलासा 14, मैथा 19, सरवनखेड़ा 13, अकबरपुर के 11 जोड़े शामिल हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन ईओ मूसानगर संजय पटेल की ओर से किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा निषाद के पति विनोद निषाद, पवन चौरसिया, संजय निषाद, गोविंद गुप्ता, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

.....................


एक मंडप में बैठाए गए दो जोड़े
कुछ जोड़े एक मंडप में दो-दो बैठाल कर विवाह संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि व्यवस्था के तहत वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। लेकिन विवाह में शामिल वर-वधु के परिजनों ने किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होने की बात कही। कहा कि कार्यक्रम सही से संपन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed