फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   6 contract farmers and 56 sharecroppers got registered

6 कांट्रैक्ट फार्मर और 56 बंटाईदारों ने कराया पंजीकरण

Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
6 contract farmers and 56 sharecroppers got registered
कानपुर देहात। धान खरीद की बदली व्यवस्था के बाद 6 कांट्रैक्ट फार्मर और 56 बंटाईदारों ने पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकृत 1907 किसानों का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद में केवल किसानों का पंजीकरण शुरू किया गया था। सरकार का मानना था कि इससे बिचौलियों पर रोक लगेगी। इधर जिले में तीन लाख किसान होने के बाद भी पंजीकरण की सुस्ती को लेकर चिंता जाहिर की गई। इसके बाद बंटाईदार व कांट्रैक्ट फार्मर को सरकारी खरीद में शामिल कर लिया गया। रसूलाबाद में 10, डेरापुर में 31, अकबरपुर में 7, भोगनीपुर में 5, सिकंदरा में 1 और मैथा में 2 बंटाईदारों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, डेरापुर के 5 व मैथा के 1 कांट्रैक्ट फार्मर ने पंजीकरण कराया है। कुल 3130 किसानों को पंजीकरण हुआ है। इसमें से 1907 किसानों का सत्यापन हो गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक नवंबर से खरीद शुरू होनी थी। दीपावली व धान की फसल की कटाई का काम बाकी होने से अभी किसान बेचने के लिए धान लेकर क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह से धान खरीद की बोहनी दूसरे दिन मंगलवार को भी नहीं हो सकी। मैथा व झींझक के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची गई। इन क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों को जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed