फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   5th class student hanged himself after watching the reel on mobile and died, family members did not inform the

UP: मोबाइल पर रील देखकर पांचवी के छात्र ने लगाया फंदा...मौत, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को सूचना, पढ़ें मामला

Thu, 21 Dec 2023 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 06:51 PM IST
सार

Hamirpur News: स्कूल के प्रबंधक श्रवण सिंह ने बताया कि छात्र होनहार था और नाइंटी प्लस नंबर लाता था। कस्बा इंचार्ज प्रेमचंद्र मौर्या ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं है। सोशल मीडिया सेल से जानकारी हुई है।

विज्ञापन
5th class student hanged himself after watching the reel on mobile and died, family members did not inform the
निखिल उर्फ रज्जू की फाइल फोटो और गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल फोन में मौत का आसान तरीका देखकर एक किशोर ने कमरे में लगी खूंटी से गमछे से फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फंदे में लटकता देखकर परिजन से उतर कर अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कस्बे के वार्ड संख्या 18 रवींद्रनाथ टैगोर नगर के निवासी अवधेश साहू का पुत्र निखिल उर्फ रज्जू (11) कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। पिता ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे स्कूल से आकर घर में कमरे के अंदर पड़े सोफे में बैठकर मोबाइल देख रहा था।

विज्ञापन

मोबाइल पर यूट्यूब में नमक से जहर बनाना, मौत का आसान तरीका, फंदा लगाकर मौत से बचने की रील्स देख रहा था। इन्हीं वीडियो को देखकर उसने कमरे में लगी खूंटी में गमछे से फंदा लगाते हुए बचने वाला तरीका अपनाने लगा। तभी फंदा उसके गला में कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए
पड़ोस से वापस लौटी मां रूबी साहू ने जब बेटे को फंदे पर लटकते देखा, तो शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर दौड़े परिजन उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर डॉक्टर तरुण पाल ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को बगैर सूचित किए शव को लेकर घर लौट गए। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज बोले- उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं है
मृतक के पिता अवधेश साहू, मां रूबी, भाई गौरव, बहन तान्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर बसपा नेता जयकरण सिंह ने घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। स्कूल के प्रबंधक श्रवण सिंह ने बताया कि छात्र होनहार था और नाइंटी प्लस नंबर लाता था। कस्बा इंचार्ज प्रेमचंद्र मौर्या ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं है। सोशल मीडिया सेल से जानकारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed