{"_id":"42017ed8409b231b951ec455a4753d91","slug":"54-new-fever-patient-in-kanpur-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अहरौलीशेख में 54 बुखार के नए मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौलीशेख में 54 बुखार के नए मरीज मिले
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरौधा कस्बे के अहरौलीशेख गांव में गुरुवार को 54 बुखार से पीड़ित नए मरीज मिले हैं। अपर आयुक्त की फटकार के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बुखार पीड़ितों का इलाज किया।
बुखार से पीड़ित 19 मरीजों के खून के नमूने लिए। शुक्रवार को भी टीम पहुंचेगी। मालूम हो कि अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने अहरौलीशेख गांव में कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए अभियान की समीक्षा करने गांव पहुंची थी। वहां ग्रामीणों ने बीमारी फैलने और एक माह में एक मासूम समेत 10 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी।
गुरुवार को टीम के साथ पहुंचे अमरौधा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रविप्रकाश ने बताया कि कुल 54 मरीजों का इलाज किया गया।
बुखार से पीड़ित गुलाम मोहम्मद, शिखा, विमला, नूर, फातिमा, लक्ष्मी, आयूष, प्रेमा, सनायां, फरीद, संपत, अंजलि, नौसीना, मोनी, अरशाद, मदीना, शायरा, नाजिम, अनीता के खून की जांच के लिए नमूने लिये गए।
विज्ञापन
बताया कि मौसमी बुखार का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर इलाज किया जाएगा। टीम में डा. गिरिराज, एएनएम विद्यादेवी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अजयकुमार, राजनारायण भी शामिल थे।