फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 27 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बांदा। घर से निकले युवक का आठ घंटे बाद शव एक किलोमीटर दूर पेड़ में फांसी पर लटका मिला। वह अपनी मां की हत्या के मामले में गवाह था। इसी की पेशी में सूरत से आया था। उधर, मृतक के पिता व बड़े भाई ने मां के हत्याभियुक्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के कुइयां कगार (शाहपाटन) गांव की है। लालाराम (26) पुत्र लालबहादुर निषाद रविवार को शाम घर से लापता हो गया था। सोमवार को सुबह उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर उसी के गमछे से बने फंदे में लटका मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पिता और बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे किसी का फोन आने पर लालाराम घर से निकल गया था। पिता ने यह भी बताया कि लाला की मां की कई वर्षो पूर्व गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसका अदालत में केस चल रहा था। इसी माह पेशी थी। लाल बहादुर गवाह था। वह सूरत से गवाही देने आया था। आरोप लगाया कि मां के हत्याभियुक्तों ने ही लाल बहादुर की भी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर जाकर जांच की है। फौरीतौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया कि मृतक के पिता ने हत्या की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed