फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   यमुना नदी में जाता है शहर का गंदा पानी

यमुना नदी में जाता है शहर का गंदा पानी

Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में जाता है शहर का गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गंदे पानी का बहाव गंगा नदी में नहीं है। पूरे शहर का पानी चार प्रमुख नालों से होकर यमुना की सहायक ससुर खदेरी नदी में पहुंचता है। गंदे नालों के पानी से शहर के आसपास की जमीन की सिंचाई होती है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी शोधित किए बगैर गंगा में बहाने को लेकर नोटिस जारी किया है। नगर पालिका का कहना है कि शहर में प्रमुख चार गंदे नाले हैं। इनसे शहर का गंदा पानी मदारियापुर से बड़े पुल के आसपास निकलता है। एक नाला राधानगर में झाऊपुर होकर गुजरता है। दूसरा नाला शहर के गढ़ीवा मोहल्ले से निकलता है। तीसरा नाला नागा निरंकारी बालिका इंटर कालेज होकर तथा चौथा नाला रामगंज पक्का तालाब एफसीआई गोदाम होकर जाता है। ये सभी नाले ससुर खदेरी नदी मेें गिरते हैं। ससुर खदेरी नदी यमुना नदी की सहायक है।
विज्ञापन


शहर से ससुर खदेरी नदी गुजरने के रास्ते की दूरी 60 से 65 किमी के आसपास है। ऐसे में शहर का गंदा पानी आधे रास्ते में ही सूख जाता है। जहां तक पानी पहुंचता है वहां किसान पंपिंग सेट लगाकर अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। कार्यवाहक ईओ राजेंद्र वर्मा का कहना है कि निकाय को नोटिस जारी होना गलत है। ईओ के आते ही जवाब भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों का पानी मिलता गंगा में
फतेहपुर। गंगा में पांडु नदी के रास्ते औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा की कई फैक्ट्रियों का गंदा पानी मिलता है। फैक्ट्रियों में लगे सीवरेज शोधक प्लांटों का उपयोग नहीं किया जाता है। कई फैक्ट्रियों ने जमीन के अंदर ही अंदर पाइप लाइन बिछाकर पांडु नदी में पानी निकाला है, जिससे लोगों को जानकारी भी नहीं हो पाती है। गंगा के प्रदूषण को पांडु नदी जरूर प्रभावित करती है, लेकिन यह क्षेत्र नगर पालिका दायरे से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed