{"_id":"593862384f1c1b05108b45e5","slug":"51496867384-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तजनों का कर्ज माफ करने जा रही सरकार - राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तजनों का कर्ज माफ करने जा रही सरकार - राजभर
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित ट्राई साइकिल व उपकरण वितरण कार्यक्रम के मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार नि:शक्त लोगाें की मदद के लिए गंभीर है। उनकी पेंशन की राशि बढ़ा दी गई है, उनके कर्ज भी माफ करने समेत कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कहा कि सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कई फैसले ले रही है। पेंशन तीन सौ रुपये प्रति माह से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दी गई है। उनके कर्ज भी माफ करने की योजना बनाई जा रही है। उनकी शादी करने पर 35 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने की योजना प्रस्तावित है। नि:शक्त जनों के दुकान के लिए मिलने वाले ऋण की राशि 30 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। उन नि:शक्तों के ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे जो गाड़ी चलाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में 81 ट्राई साइकिल, 5 व्हील चेयर, 16 ब्लाइंड स्टिक, 32 बैशाखी कुल 146 उपकरण बांटे गए। शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ केदार नाथ सिंह, श्याम सिंह सिसौदिया, मलखान सिंह चौहान, सीडीओ केदारनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
- विकासभवन मेंराज्यमंत्री ने बांटी ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण
-146 निशक्त हुए लाभाविंत, खिले चेहरे