{"_id":"692368a5a230ac9bad03bbf7","slug":"50-female-prisoners-have-learned-beauty-parlor-course-kanpur-news-c-12-knp1034-1337938-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 50 महिला बंदी सीख चुकीं ब्यूटी पार्लर का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 50 महिला बंदी सीख चुकीं ब्यूटी पार्लर का कोर्स
विज्ञापन
कानपुर। जिला कारागार में महिला बंदी सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि सीखने के बाद अब ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी ले रही हैं। समय-समय पर एनजीओ के सदस्य महिला बंदियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभी तक 50 बंदी ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख चुकी हैं।
महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने और उनमें अच्छे जीवन के प्रति आत्मविश्वास भरने को लेकर जिला कारागार में महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर की स्थापना की गई। यहां पार्लर से जुड़ा हर सामान रखा है। ब्यूटीशियन कोर्स के लिए महिला बंदियों का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद महिला बंदी अपना पार्लर शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा महिला बंदियों से दिवाली, रक्षाबंधन, करवाचौथ पर उपयोग होने वाली सजावटी व उपयोगी वस्तुओं को भी तैयार कराया जाता है। जेल में ब्यूटी पार्लर की स्थापना सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन ने की थी।
फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सुभाषिनी ने कहा कि प्रोजेक्ट खूबसूरत के माध्यम से हम कारागार में बंदियों को सुधार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य उन्हें समाज में वापस लाने के लिए तैयार करना है। समाजसेवी डॉ. बिंदु सिंह ने कहा कि ब्यूटीशियन कोर्स महिला बंदियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और इससे उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। अभी तक जेल में बंद 50 से ज्यादा महिलाएं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण ले चुकी हैं।