फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 couples tied the knot in a mass marriage ceremony

Kanpur News: सामूहिक विवाह समाराेह में 50 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

Sat, 22 Nov 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
50 couples tied the knot in a mass marriage ceremony
मूसानगर। अच्युत ब्रह्म धाम अखंड परमधाम आश्रम में चल रहे 33वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए 50 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर एक-दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि गुरु अच्युतानंद शास्त्री के निर्वाण दिवस पर आश्रम में पिछले 33 वर्षों से लगातार संत सम्मेलन और शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 50 कन्याओं का विवाह कराकर उन्हें विदा किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन महाकुंभ के समान पुण्य प्रदान करता है और यह भारतीय संस्कृति तथा सर्वसमाज की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यक्रमों का आयोजन अखंड परमधाम नंदिनी गौशाला सेवा समिति के तत्वाधान में होता है।
विज्ञापन

विवाह संस्कार पंडित सुमित तिवारी की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए। कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम व्यवस्था में कई स्वयंसेवकों और आश्रम से जुड़े लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
नहीं पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
मूसानगर। सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पहुंचना था। इसके लिए प्रोटोकॉल भी आ चुका था। आयोजकों ने एक दिन पहले से तैयारी कर ली थी। इधर शुक्रवार सुबह से प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा। वहीं दोपहर बाद कार्यक्रम निरस्त हो गया। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed