फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   5 lakh lamps lit in Chitrakoot on Ramnavmi

रामनवमी पर चित्रकूट में दीपोत्सव: 5 लाख दीयों से जगमगा उठी धर्मनगरी, मंदाकिनी नदी किनारे दिखा मनोहर दृश्य

Sun, 10 Apr 2022 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 10:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी और एमपी को जोड़ने वाली पवित्र मंदाकिनी नदी को विलुप्त होने से बचाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि नर्मदा व मंदाकिनी बहनें हैं। इन्हें मिलाने के लिए एक दूसरे से जोड़ेंगे।

विज्ञापन
5 lakh lamps lit in Chitrakoot on Ramnavmi
चित्रकूट में दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में राम नवमी पर गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में एमपी क्षेत्र के चित्रकूट के मठ मंदिरों, कामद नाथ भगवान के मंदिर समेत मंदाकिनी नदी के किनारे 500000 दिए जलाए गए। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 1100 दीप जलाकर किया। रविवार देर शाम धर्म नगरी के राम घाट, राघव घाट, भरत घाट से लेकर मठ मंदिरों के आसपास दिए जले तो मंदाकिनी जगमगा उठी और पूरा धार्मिक क्षेत्र दीयों की रोशनी से प्रकाशमय हो गया
विज्ञापन


मंदाकिनी को बचाने के लिए नर्मदा से जोड़ेंगे: शिवराज 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी और एमपी को जोड़ने वाली पवित्र मंदाकिनी नदी को विलुप्त होने से बचाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि नर्मदा व मंदाकिनी बहनें हैं। इन्हें मिलाने के लिए एक दूसरे से जोड़ेंगे। इससे मंदाकिनी के स्वरूप को दिव्यता मिलेगी। करोड़ों रुपये की लागत से मझगवां के पास बांध बनाना प्रस्तावित है, जिसका प्रस्ताव जल्द बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


रामनवमी पर रविवार को यहां गौरव दिवस का आयोजन किया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस आयोजन में सत्नी साधना सिंह समेत शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने धर्मनगरी के मध्यप्रदेश क्षेत्र से लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग तक के बीच 59 विकास कार्यों के लिए 111 करोड़ 65 लाख रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 61 करोड़ 96 लाख 93 हजार रुपये की लागत वाले 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 50 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपये लागत के 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन शामिल है। इसमें परिक्रमा मार्ग से लेकर बडे़ मंदिरों के रखरखाव की योजनाएं हैं। उन्होंने कहाकि मध्यप्रदेश  क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व सुंदरता बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed