{"_id":"5c5dce9ebdec2225060d7fed","slug":"5-cows-cut-from-ajmer-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अजमेर एक्सप्रेस से 5 गाय कटीं, ट्रेन रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अजमेर एक्सप्रेस से 5 गाय कटीं, ट्रेन रुकी
Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार को देर रात पांच गाय ट्रेन से टकरा गईं। हादसे के बाद गायों के अवशेष रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। ट्रेन पूर्वी केबिन के पास खड़ी की गई। सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला, तब ट्रेन 30 मिनट बाद रवाना हो सकी।
अछल्दा में गायों के ट्रेनों से टकराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले किसान लगभग एक सैकड़ा अन्ना मवेशियों को रेलवे ट्रैक के आसपास छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे करीब डाउन ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस की चपेट में पांच गाय आ गईं। ट्रेन ड्राइवर ने आनन-फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पूर्वी केबिन से रोक लिया।
घटना के बाद गायों के अवशेष अप और डाउन ट्रैक पर बिखर गए। दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित हो गया। सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में फंसे अवशेष को बाहर निकाला और अप ट्रैक पर पड़ी गाय के मलबे को ट्रैक से बाहर किया। तब अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस बीच 30 मिनट तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही।