{"_id":"6ad3d935628ce054a30dba32","slug":"45848-candidates-registered-for-the-up-board-exams-a-decrease-of-2507-from-last-year-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150696-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 45848 परीक्षार्थी पंजीकृत, बीते साल से 2507 घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 45848 परीक्षार्थी पंजीकृत, बीते साल से 2507 घटे
Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 45848 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। बीते साल की तुलना में यह 2507 कम हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम बीते दिनों घोषित हो चुका है। इधर 15 अक्तूबर को कॉलेजों की ओर से छात्र-छात्राओं के पंजीयन में पोर्टल पर आवश्यक संशोधन की समय सीमा भी पूरी हो गई।
इस साल कुल 45848 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें इंटर में 21791 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि हाईस्कूल में 24812 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बीते साल हाईस्कूल में 25053 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। जबकि इंटर में 24057 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ था। इस हिसाब से बीते साल की तुलना में यह 2507 परीक्षार्थियों का पंजीयन कम हुआ है। हाईस्कूल में 241 और इंटर में 2266 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं। बता दें कि जनपद में कुल 331 माध्यमिक विद्यालय हैं।
इसमें 20 राजकीय, 67 सवित्त पोषित और 244 वित्त विहीन कॉलेज शामिल हैं। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार छात्र पंजीयन कम है। उन्होंने कहा कि अन्य बोर्ड के कॉलेजों की संख्या भी बढ़ी है। इसकी वजह से छात्रों का पंजीयन वहां होने से भी यह अंतर आया है। इसी सत्र में अकबरपुर के एक कॉलेज ने यूपी बोर्ड की मान्यता छोड़कर सीबीएसई की मान्यता ली है। पंजीयन में कमी की एक वजह यह भी है।
विज्ञापन
................
डीआईओएस कार्यालय में पहुंच रहे अनुरोध पत्र
कानपुर देहात। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने और पंजीयन लॉक होने के बाद अब परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। इधर विद्यालय को केंद्र बनाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में अनुरोध पत्र आने शुरू हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 27 नवंबर तक छात्र आवंटन समेत परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होने की उम्मीद है। बीते साल कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार पंजीयन कम है तो परीक्षा केंद्रों की संख्या घटने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि बोर्ड की ओर से नवंबर में केंद्र निर्धारण की अनंतिम सूची 16 नवंबर तक जारी की जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची में मानक से अधिक दूरी धारण क्षमता आदि आपत्ति व प्रत्यावेदनों 21 नवंबर तक लिए जाएंगे। इनके के बाद अंतिम सूची 27 नवंबर तक आने की उम्मीद है। डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अनुरोध पत्र कार्यालय में आ रहे हैं। बोर्ड से जारी अनंतिम सूची और बाद में आपत्ति व प्रत्यावेदनों के आधार पर मानक पूरे करने वाले विद्यालयों पर विचार किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के उपरांत बोर्ड से अंतिम सूची जारी होगी। (संवाद)