फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   45 degrees temperature cross in up

यूपी में यहां पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, गर्मी से हुआ बुरा हाल

Wed, 19 Apr 2017 11:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:36 PM IST
सार

-लू के थपेड़ों के चलते लोग सुबह से ही हो जाते है घरों में कैद
 

विज्ञापन
45 degrees temperature cross in up
डेमो

विस्तार

बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का कहर जारी है। दिन प्रतिदिन आग उगलती सूरज की किरणों से जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। सुबह 10 बजे से ही बदन झुलसा देने वाली सूरज की किरणे आग उगलने लगती है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते लोग 10 बजे से ही घरों में कैद हो जाते है। बुधवार को तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से गर्मी पूरे शबाब पर है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते सुबह से ही लोग सिर पर अंगौछा और तौलिया बांधकर निकलते है। दोपहर के समय गर्मी पूरे शबाब पर पहुंच जाने के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरूरतमंद लोग पूरा सर ढककर निकलते है। महिलाएं भी पूरे सिर को स्टाल से बांधकर निकल रहीं है। तापमान बढ़ने से दो मंजिला और तीन मंजिला मकान के वाशिंदों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन


दोपहर को 12 बजे स्कूलों की छुट्टी होते ही छोटे छोटे बच्चे बिना जूते चप्पलों के घर की तरफ आते है। हालत ये है कि शमा पांच बजे तक लू का असर रहता है। जिससे लोग शाम छह बजे से ही निकलते है। इसके बाद शहर में चहल पहल बढ़ जाती है। तापमान बढ़ने से कूलर पंखे भी गर्म हवाएं फेक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धूप और लू से बच्चे बेहाल
भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते स्कूली बच्चों का बुरा हाल है। लू और धूप से बचाने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने स्कूलों का समय सुबह सात से 12 बजे तक कर दिया है। जबकि केंद्रीय विद्यालय में अभी भी आठ से दो बजे तक विद्यालय चल रहे है। जिससे दो बजे कड़ाके की धूप और लू के बीच बच्चे घर पहुंचते है। अभिभावकों ने केंद्रीय विद्यालय का समय भी बदले जाने की मांग की है।
 


 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed