फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   42nd Battalion PAC Naini Prayagraj registered victory

Kanpur News: 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने दर्ज की जीत

Mon, 17 Nov 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
42nd Battalion PAC Naini Prayagraj registered victory
कानपुर। 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को 37वीं वाहिनी पीएसी क्रिकेट मैदान पर शुरू हुई। प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी कानपुर सहित कुल 10 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मुकाबले में 48वीं वाहिनी सोनभद्र ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाकर मैच दो विकेट से अपने नाम किया। दूसरे मैच में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 20 ओवर में 138 रन बनाए। आजमगढ़ की टीम पूरी टीम 17.2 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 30 रन से मैच जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कानपुर दीक्षा जैन ने किया। इस मौके पर सेनानायक बीबी चौरसिया, सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र, निरीक्षक गोपनीय इंद्र कुमार, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार, दलनायक इंदल राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed