फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   42 trains will be canceled from September 9 and 35 train will change routes

यूपी: आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी सहित नौ सितंबर से 42 ट्रेनें निरस्त 35 के बदलेंगे रूट, ये भी जानें

Sun, 01 Sep 2019 02:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
42 trains will be canceled from September 9 and 35 train will change routes
ट्रेन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर सिग्नल प्रणाली में सुधार कराने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम दो सितंबर से शुरू होगा और 17 नवंबर तक चलेगा। हालांकि ट्रेनों का निरस्तीकरण और रूट डायवर्जन पांच सितंबर से 20 अक्तूबर तक ही रहेगा।
विज्ञापन


इस काम से 42 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 35 ट्रेनें बदले रेलमार्ग से जाएंगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को किराया रिफंड होगा। डायवर्जन की वजह से टिकट निरस्त कराने वालों को भी फुल किराया रिफंड होगा।
विज्ञापन


 

जल्द करने वाले हैं सफर तो ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

42 trains will be canceled from September 9 and 35 train will change routes
ट्रेन
आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी (अप-डाउन) नौ सितंबर से 20 अक्तूबर, रांची-अजमेर गरीबनवाज एक्सप्रेस (18631) 12 सितंबर से 17 अक्तूबर, अजमेर से रांची गरीबनवाज एक्सप्रेस (18632) 14 सितंबर से 19 अक्तूबर, राजेंद्र नगर पटना-अजमेर जियारत एक्सप्रेस (12395) 11 सितंबर से 16 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी।

अजमेर-राजेंद्र नगर जियारत एक्सप्रेस (12396) 12 सितंबर से 17 अक्तूबर, मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) पांच सितंबर से 17 अक्तूबर, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर जनसाधारण (15270) आठ सितंबर से 20 अक्तूबर, लखनऊ-र्नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (अप-डाउन) नौ सितंबर से 20 अक्तूबर, चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस 30 सितंबर से नौ अक्तूबर और प्रयाग से चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।

 

करा चुके हैं रिजेर्वेशन तो जान लें कौन सी ट्रेनें हैं निरस्त

42 trains will be canceled from September 9 and 35 train will change routes
ट्रेन
मालदा टाउन से पुरानी दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (13413, 13483) 28 सितंबर से नौ अक्तूबर तक और दिल्ली से मालदा टाउन (13414, 13484) 30 सितंबर से 11 अक्तूबर तक, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 28 सितंबर से नौ अक्तूूबर और सीतामढ़ी से आनंद विहार लिच्छवी (14005) 30 सितंबर से 11 अक्तूबर, मऊ-आनंद विहार (15025) छह से 13 अक्तूबर, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस (15026) चार से 11 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।

कानपुर-आनंद विहार (14151/14152) 29 सितंबर से छह अक्तूबर, पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस (12815)19 अक्तूबर, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन (12816) 21 अक्तूबर, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) 19 अक्तूबर, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) 20 अक्तूबर, गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति (12501) 19 अक्तूबर, नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12502) 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।

 
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा रूट डायवर्जन

कामाख्या-गांधीग्राम एक्सप्रेस (15668) 16 अक्तूबर, गांधीग्राम-कामाख्या एक्सप्रेस (15667) 19 अक्तूबर, आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12876) 20 अक्तूबर, पुरी-आनंद विहार नीलांचल (12875) 18 अक्तूबर, आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस (12506) 20 अक्तूबर, कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505) 18 अक्तूबर, कालका-हावड़ा मेल (अप-डाउन) 19 अक्तूबर, गया-नई दिल्ली महाबोधी 19 अक्तूूबर, नई दिल्ली-गया महाबोधी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर को निरस्त रहेंगी। 20 अक्तूबर को कानपुर-इटावा मेमू भी निरस्त रहेगी।

निरस्तीकरण की इस अवधि के दौरान टूंडला से कानपुर के बीच की कई ट्रेनों को झांसी से होकर कानपुर, कासगंज-फर्रुखाबाद मार्ग होकर चलेंगी। इसमें गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, पटना-कोटा, जोधपुर-बनारस मरुधर एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर, आम्रपाली एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनों के रूट डायवर्ट रहेंगे।

 

किराया पूरा रिफंड होगा, रेलवे बोर्ड की अनुमति से निरस्त होती हैं ट्रेनें

रेलवे अगर कोई ट्रेन निरस्त करता है तो उस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बिना किसी कटौती के पूरा किराया वापस होगा। अगर टिकट ऑनलाइन किया गया है, तो उसके बैंक खाते में रकम वापस आ जाएगी। अगर टिकट काउंटर से कराया गया है तो टिकट निरस्तीकरण का फार्म भरकर जमा करने पर टिकट किराये की पूरी रकम वापस होगी। डायवर्ट ट्रेन पर यात्री चाहें तो टिकट निरस्त कराकर पूरा किराया वापस ले सकते हैं।

टूंडला में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और यार्ड रीमॉडलिंग का काम काफी समय पहले से प्रस्तावित था। इतने बड़े काम के लिए इलाहाबाद मंडल से लेकर उत्तर मध्य रेलवे और नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड की अनुमति के बाद ट्रेनें निरस्त की जाती हैं। दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रैफिक अधिक है, इसलिए किसी बड़े त्योहार के पहले या बाद में बड़े कामों की अनुमति दी जाती है।

‘सुधार कार्य जारी हैं। बड़े काम ब्लॉक लेकर या टेनों को निरस्त कराकर होते हैं। कोशिश होती है कि इस दौरान कम से कम यात्री प्रभावित हों। सुधार के काम के बाद यात्रियों को ही सहूलियत होती है।’
- अमित मालवीय, पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed