फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   42 more people found corona infected, residents of 11 other districts

42 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 11 अन्य जिलों के निवासी

Mon, 24 Jan 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
42 more people found corona infected, residents of 11 other districts
जिला अस्पताल में सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ना जारी है। रविवार को 42 और लोग संक्रमण की गिरफ्त में आ गए। अब प्रतिदिन 40 से 50 लोग रोज संक्रमित मिल रहे हैं। सभी मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण होने के चलते उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 900 से एक हजार लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में बाढ़ापुर, नबीपुर, रनियां, सचेंडी, सट्टी, राजपुर, बेहमई, बिरहून, संदलपुर, अकबरपुर, रूरा सहित अन्य जगहों पर 42 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें सामान्य लक्षण सदी, जुकाम, बुखार होने पर 31 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं 11 मरीज अन्य जनपदों के हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने वहां के सीएमओ को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अभी तक कोई भी मरीज गंभीर हालत का नहीं मिला है। वहीं सामान्य लक्षण होने के चलते होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी के साथ उन्हें उपचार के लिए कोरोना किट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed