{"_id":"5c251e99bdec2256bf2a4d1f","slug":"41545936537-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वाहनों का चालान, 10 हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वाहनों का चालान, 10 हजार वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की जांच की गई। 80 वाहनों का चालान किया गया और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बैंक कर्मचारियों को संदिग्ध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर गुरुवार को शहर में सीओ सिटी विजय कुमार राना के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। सिनेमा रोड पर संचालित निजी बैंक सहित शहर की सभी बैंक शाखाओं की जांच की गई। सीओ सिटी ने सभी बैंक कर्मचारियों और प्रबंधकों को निर्देशित किया कि अगर शाखा में कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आए तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। बैंक शाखा में सीसीटीवी कैमरे और सायरन को दुरुस्त रखा जाए।
इसके उपरांत शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। लखनऊ चुंगी चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, पिहानी चुंगी आदि स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 80 वाहनों का चालान कर 10 हजार रुपये जुर्माना के रुप में वसूले गए। अभियान के दौरान शहर कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस टीम मौजूद रहे।