फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सड़क हादसे में कन्नौज विधायक की मौत

सड़क हादसे में कन्नौज विधायक की मौत

Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में कन्नौज विधायक की मौत
सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रताप सिंह की कार बृहस्पतिवार दोपहर नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पूर्व विधायक की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया।
हादसा बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अगौस गांव के समीप हुआ। उस वक्त पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह (91) अपनी निजी कार से अपने गांव सुखसेनपुर लौट रहे थे। कार सुखसेनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र हुकुम बहादुर चला रहे थे। नीलगाय से कार टकराने के बाद जुटे लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस मंगाकर पूर्व विधायक व चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

योगेंद्र प्रताप सिंह ने उर्मदा विधानसभा क्षेत्र से 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। उनके पिता सूबा बलवंत सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। योगेंद्र प्रताप सिंह के बेटे अरविंद प्रताप सिंह सपा के टिकट से 1991 और 1993 में उर्मदा सीट से विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में उमर्दा सीट से भाजपा के कैलाश राजपूत विधायक हैं। अरविंद प्रताप ने बताया कि अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पैतृक गांव सुखसेनपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगाय से कार टकराने से गई योगेंद्र सिंह की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed