{"_id":"5bec6714bdec2269c23663f6","slug":"41542219540-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली फीडर जला, उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली फीडर जला, उपकेंद्र पर हंगामा
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीडर में लगी आग, उपकेंद्र पर हंगामा
- दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित, ग्रामीणों ने जबरन शुरू कराई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा। बबीना बिजली उपकेंद्र में बगिया व बरखेरा इनकमिंग फीडर में आग लगने से दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर दबाव बनाकर आपूर्ति चालू करा दी।
बता दें कि मंगलवार दोपहर को बरखेरा व बगिया फीडर में अचानक आग लग गई। जिससे ग्राम बरखेरा, बरही, तिरही, गुलौली, बबीना, अलीपुर, मुहारी, ताहरपुर आदि लगभग दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बुधवार की सुबह जिस वक्त फीडर की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का दबाव देख विभाग ने मजबूरन कुछ गांव की बिजली आपूर्ति चालू कर दी। जिस पर भीड़ शांत होकर उपकेंद्र से लौट गई।
इस संबंध में अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने जबरन आपूर्ति को चालू कराकर सरकारी कार्य में बाधा डाली है उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल फीडर मरम्मत का काम चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।