{"_id":"5bb66d3c867a552903582aaa","slug":"41538682172-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 क्वार्टर मिलावटी शराब संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 क्वार्टर मिलावटी शराब संग दो गिरफ्तार
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। पुलिस ने दो लोगों को 225 क्वार्टर मिलावटी देशी शराब के पकड़ा है। आरोपियों के पास से नकली शराब बनाने का केमिकल, खाली बोतलें, रैपर व ढक्कन बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया एसएसआई इंद्रपाल सिंह, एसआई लक्ष्मण सिंह, सिपाही धीरेंद्र कुमार, अमर नारायण मिश्र, श्याम सुंदर की टीम बुधवार रात रूरा मोड़ के पास तलाशी अभियान चला रही थी। उसी समय एक कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार पहले ही रुक गई और गाड़ी मोड़कर उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया। कार के अंदर दो गत्तों में रखे 90 क्वार्टर बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम थाना रसूलाबाद के गांव जिंदा निवादा निवासी अनिल व कानपुर नगर के खाड़ेपुर नौबस्ता निवासी सतीश कुमार बताए हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शिवली के क्षेत्र के कडऱी गांव के जंगल में बने एक कमरे में अवैध शराब बनाकर सप्लाई देने जा रहे थे। बाद में पुलिस ने कडरी गांव के जंगल में छापा मारकर तीन पेटी मिलावटी नकली शराब बरामद की। साथ ही तीन केन केमिकल, 198 खाली बोतल, 335 ढक्कन व मस्तीह ब्रांड के रैपर, डेढ़ किलो यूरिया, दो डिब्बा लाल रंग बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो फरार आरोपी घाटमपुर कोतवाली के नंदना गांव व कुटरा मकरंदपुर थाना सजेती के रहने वाले हैं। आरोपियों के दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है। कार को सीज कर दिया गया है।