फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फायरिंग के बाद रतनपुर में तनाव, पीएसी तैनात

फायरिंग के बाद रतनपुर में तनाव, पीएसी तैनात

Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद रतनपुर में तनाव, पीएसी तैनात
कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद में ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर बीते मंगलवार को रतनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग व मारपीट के मामले मेें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में ग्राम प्रधान पति ओम सिंह व पूर्व प्रधान पति अवध नरेश सिंह के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। बीते मंगलवार दोपहर रतनपुर तिराहे पर वर्चस्व को लेकर ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच फायरिंग व मारपीट हो गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान पति ओम सिंह ने पूर्व प्रधान पति अवध नरेश, गणेश सिंह व जिला पंचायत सदस्य पति सूरज सिंह के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इधर, पूर्व प्रधान पति अवध नरेश सिंह ने प्रधान पति के अलावा सुमित सिंह, मोहित सिंह व रोहित सिंह पर जानलेवा हमला करके 800 रुपये व बाइक लूट लेने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed