{"_id":"59ef8bfc4f1c1b86698b7599","slug":"41508871164-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत 12 गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत 12 गंभीर घायल
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर क्षेत्र के खाईपार मोहल्ले का धमेंद्र (25) अपने मामा वीरेंद्र (28) के साथ सोमवार की शाम बाइक से फतेहगंज से लौटते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव के पास मवेशी से टकरा गया, दोनों गिरकर घायल हो गए। गिरवां क्षेत्र के माधवपुर गांव का रामनरायण (35) सोमवार की शाम बांदा में दूध बेचकर लौटते समय प्रागी तलाब के पास महिला को बचाने में बाइक फिसल जाने से घायल हो गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव का कौशल (30) मंगलवार की सुबह बाइक से बांदा आते समय गांव से कुछ दूरी पर ट्रक आ जाने पर हड़बड़ाकर बाइक लेकर खंती में जा गिरा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिड़ौरा गांव का सुंदर लाल (60) मंगलवार की सुबह साइकिल से तिंदवारी जाते समय बबेरु रोड पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव का राजेश (19) पुत्र रामदीन साथ में दो पड़ोसी हरी मोहन (25) व नरेश (22) तीनों एक ही बाइक पर अमरइया गांव दावत में गए थे।
लौटते समय परसौड़ा के पास तेज रफ्तार टेंपो से टकराकर घायल हो गए। वहीं टेंपो में आगे की सीट में बैठे विशम्भर यादव (40) भी घायल हो गए। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव का दुर्गा प्रसाद (22) सोमवार की शाम पैदल अतर्रा जा रहा था। गल्ला मंडी (अतर्रा) के पास दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। नरैनी कस्बे की प्रभाती (21) पत्नी बब्लू मंगलवार को दोपहर अपने पति के साथ बाइक से खुरहंड जा रही थी। नरैनी- बड़ोखर के बीच बाइक ब्रेकर में फिसलकर गिर गई। जिसमें प्रभाती के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।