{"_id":"598705364f1c1bad3c8b4877","slug":"41502020918-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। साइकिल से साथी के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहे इंटर के छात्र को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक लोनार थाना क्षेत्र का निवासी था।
लोनार थाना क्षेत्र के खितौली निवासी परमजीत सिंह का बेटा दिलावर सिंह (17) इंटर का छात्र था। वह शहर के महर्षि विद्यामंदिर में पढ़ता था। इसके अलावा वह शहर में ही कोचिंग भी पढ़ता था। वह रोजाना गांव से साइकिल पर आता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने शहर जा रहा था। इस दौरान साथी जगदीशपुर निवासी आदित्य शर्मा (16) भी था। शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन हरदोई रोड पर समुदा के पास सामने से आए तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दिलावर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। आदित्य की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में मां बाप के अलावा छोटा भाई नवजीत सिंह है।
- लोडर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल
- शहर कोतवाली क्षेत्र के समुदा गांव के पास हुआ हादसा
- लोनार थाना क्षेत्र के खितौली गांव का था मृतक
- साइकिल से साथी के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहा था
फोटो संख्या-5, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक छात्र के परिजन।