{"_id":"5d821b088ebc3e016308e7fa","slug":"40-percent-women-are-not-wearing-helmets-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 40 फीसदी महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट, पुलिस अब इनके खिलाफ अभियान चलाकर करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 40 फीसदी महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट, पुलिस अब इनके खिलाफ अभियान चलाकर करेगी कार्रवाई
Wed, 18 Sep 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की महिलाएं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में सबसे आगे हैं। भारी जुर्माने के नियम लागू होने के बावजूद शहर की 40 फीसदी महिलाएं हेलमेट नहीं पहन रही हैं। ये खुलासा ट्रैफिक पुलिस के एक सर्वे में हुआ है। अब ट्रैफिक पुलिस इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि 9 से 11 सितंबर के बीच सर्वे किया गया। सर्वे में दो चौराहों बड़ा चौराहा व विजय नगर चौराहे को शामिल किया गया। हर दिन 200 स्कूटी सवार महिलाओं को देखा गया। कुल मिलाकर 600 महिलाओं में से करीब 240 महिलाएं बगैर हेलमेट मिलीं।
स्कूल-कॉलेज की छात्राएं अधिक बेफिक्र
सर्वे के मुताबिक, इस 35 से 40 फीसदी में तकरीबन तीस फीसदी स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की संख्या है। वहीं, कामकाजी व घरेलू महिलाओं की सख्या 10 से 15 फीसदी रही। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने अब सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। '
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ने हेलमेट लगाकर न चलने वाली ऐसी युवतियों, छात्राओं व महिलाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।