{"_id":"5873b2e24f1c1b5e2aba8cb8","slug":"40-cases-of-violating-code-of-conduct-in-4-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः 4 दिन में आचार संहिता उल्लंघन के 40 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः 4 दिन में आचार संहिता उल्लंघन के 40 मामले दर्ज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
ज्यादातर मामले झंडा, प्रचार सामग्री बरामद होने के दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जनवरी से आठ जनवरी तक कानपुर में आचार संहिता उल्लंघन के 40 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 14 के खिलाफ अलग-अलग मामलों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। ज्यादातर मामले झंडा लगाने, प्रचार सामग्री बरामद होने और वाहनों पर राजनैतिक दलों के स्टीकर लगाने के है। अभी तक सबसे ज्यादा 19 मामले बिठूर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज कराए गए है। दूसरे नंबर पर गोविंद नगर और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें सात-सात मामले दर्ज कराए गए हैं। महाराजपुर में तीन, बिल्हौर और कल्याणपुर में दो-दो मामले दर्ज हुए हैं। सीसामऊ, किदवई नगर, कैंट और घाटमपुर में अभी तक आचार संहिता का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर रविवार तक 310 लोगों को नोटिस दी गई हैं। सबसे ज्यादा 258 नोटिसें आर्यनगर में दी गई हैं।
इन 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर
रमेश कुमार निवासी वर्मा चौराहा कोतवाली फतेहपुर, अमर सिंह निवासी विमानपुरी चकेरी, विनय शील निवासी डी ब्लाक गोविंद नगर, आशीष निवासी बी ब्लाक पनकी, लवकुश मिश्रा बनकटा जहानाबाद फतेहपुर, रंदीप निवासी चुन्नीगंज, अनिल कुमार यादव निवासी चौबेपुर, राजकुमार चौरसिया निवासी रामपुरी थाना कोतवाली उन्नाव, रमेश कुमार निवासी दूध वाला बंगला, कोहना थाने में अज्ञात के खिलाफ सरकारी दीवारों पर राजनैतिक दलों के निशान लगाना, सरजीत हसन निवासी फरीसखाना चमड़ा मंडी बेकनगंज, फैजान निवासी सिविल लाइंस, अंकित निवासी कमलानगर, पप्पू निवासी बंदी सराय बनारस