{"_id":"5ca6e79abdec22145544f6bf","slug":"4-youths-drown-while-bathing-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते समय दो युवक और दो लड़के डूबे, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते समय दो युवक और दो लड़के डूबे, एक का शव बरामद
Fri, 05 Apr 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत छियासर घाट पर गंगा स्नान करने गए चार लोग दो अलग-अलग घटनाओं में डूब गए। फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनापुर निवासी रणधीर (38) पुत्र राजपाल हरपालपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था। वह अपने पड़ोसी धर्मेंद्र (40) पुत्र राजकुमार निवासी हरपालपुर के साथ बाइक से गंगा स्नान करने शुक्रवार सुबह छियासर घाट गया था। नहाते समय रणधीर और धर्मेंद्र गंगा में डूब गए। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने धर्मेंद्र को सकुशल निकाल लिया जबकि रणधीर का शव बरामद किया गया।
एक अन्य घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालिया निवासी प्रभात (15) पुत्र अरविंद और गोलू (15) पुत्र विद्यासागर भी छियासर घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। नहाते समय दोनों डूबने लगे। गोलू को सकुशल निकाल लिया गया जबकि प्रभात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालिया निवासी प्रभात (15) पुत्र अरविंद और गोलू (15) पुत्र विद्यासागर भी छियासर घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। नहाते समय दोनों डूबने लगे। गोलू को सकुशल निकाल लिया गया जबकि प्रभात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन