{"_id":"6a35ac00e194b7fff30dc2bc","slug":"387-participants-from-across-the-country-join-matlab-simulink-workshop-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1562030-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैटलैब-सिमुलिंक कार्यशाला में देशभर से जुड़े 387 प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैटलैब-सिमुलिंक कार्यशाला में देशभर से जुड़े 387 प्रतिभागी
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में शुक्रवार से मैटलैब एवं सिमुलिंक फॉर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स विषय पर कार्यशाला हुई, जिसमें देश भर से 387 प्रतिभागी जुड़े। यह कार्यशाला शनिवार को भी होगी। छात्र-छात्राएं इसकी मदद से आधुनिक इंजीनियरिंग टूल्स को समझने के साथ उन्हें शोध कार्याें में उपयोग में ला सकेंगे।
पहले दिन दो तकनीकी सत्र हुए। मुख्य वक्ता प्रो. संजीव कुमार ने मैटलैब के बेसिक कॉन्सेप्ट, प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस, मॉडलिंग और सिमुलेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में डिजिटल टूल्स और नई तकनीकों में इन सॉफ्टवेयर की अहम भूमिका है। कार्यशाला में 387 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
सबसे ज्यादा 88 प्रतिभागी एचबीटीयू से रहे। आईईआरटी प्रयागराज, जेएसएस नोएडा, ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट और एडमास विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के छात्र भी शामिल हुए।कार्यशाला आईईईई पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर (पीईएलएस-एसबीसी), आईईईई स्टूडेंट ब्रांच और वूमेन इन इंजीनियरिंग के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
संचालन में समन्वयक हर्ष सचान, सह-समन्वयक ध्रुवी सिंह और रौनक गुप्ता सहित पूरी टीम ने किया। शनिवार को सिमुलिंक पर आधारित मॉडलिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के उपयोग सिखाए जाएंगे।